31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दौड़ का आयोजन
दुर्ग 28 अक्टूबर 2022/जिला प्रशासन द्वारा 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस रूप में मनाया जा रहा है। उक्त अवसर पर ” एकता के लिए दौड का आयोजन किया जा रहा है।
दौड प्रातः 8:00 बजे से रविशंकर स्टेडियम के मुख्य गेट से आरम्भ होकर आदर्श कन्या शाला गांधी चौक पटेल चौक, पुराना दुर्ग थाना इंदिरा मार्केट ,फरिशता कम्पलेक्स चौक, पचरीपारा नया बस स्टैंड रोड से बस स्टैंड होकर चर्च रोड से होते हुए पुनः मुख्य गेट रविशंकर स्टेडियम पहुँचकर समाप्त होगी ।
एकता दौड में विद्यालय / महाविद्यालय के छात्र /छात्रायें अध्यापक खिलाडी गणमान्य नागरिक समस्त शासकीय / अशासाकीय अधिकारी/ कर्मचारी समस्त स्थानीय समाचार पत्रों के
पत्रकार स्वस्फूर्त भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है।
