Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रायपुर से निकली हुई यात्री बस हादसे का हुआ शिकार, 10 से ज्यादा लोग हुए घायल

रायपुर : रायपुर से रांची जा रही 1 यात्री बस हादसे का हुआ शिकार । बस के पलटने से 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 1 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर हाईवे पर रांची जा रही यात्री अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसा सुबह 5 बजे रायडीह पुल के पास हुआ। हादसे में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 1 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को कुनकुरी अस्पताल रेफर किया गया।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है, सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए www.chhattisgarh24news.com पर

Exit mobile version