Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रायपुर : मजदूर पर मारपीट कर किया चाकू से हमला

रायपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव बस स्टैण्ड में मजदूर के साथ जबरदस्ती मारपीट करने का मामला सामने आ रहा है, बता दे की पीड़ित जुनवानी से कपड़ा खरीदने रायपुर आया था। वहीं बस स्टैण्ड भाठागांव में रात रूका हुआ था, और 2-3 अज्ञात युवक आए और जबरन गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

और इतना ही नहीं बल्कि आरोपियों ने चाकू से हमला भी किए, और जिससे प्रार्थी अजय मनहरे के पैर एवं हाथ में काफी चोट लगी है, प्रार्थी ने जिसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टिकरापारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, एवं जांच में जुट गई है।

Exit mobile version