Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रायपुर-जबलपुर मार्ग पर एक्सीडेंट के बाद हाइवे में लगी गाड़ियों लम्बी जाम

कवर्धा : दो वाहनं ट्रक में जबरदस्त बड़ा हादसा हुआ है, बता दे की हादसे से नेशनल हाइवे-30 सड़क में हजारों गाड़ियों की लंबी लाइने लग गई है, वहीं जाम लगने से आवाजाही में राहगीरों को बहुत समस्या का सामना कर रहा है, बता दे की हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है, जाम क्लियर कराने की कोशिश की जा रही है।



जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग चिल्फीघाटी में बीती रात दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है. दो ट्रक के आपसे में भिड़ने के बाद NH-30 में भारी जाम लग गया है. हादसे का शिकार हुई दोनों गाड़ियों को हटाने की कोशिश की जा रही है. चिल्फी थाना प्रभारी ब्रजेश सिन्हा ने बताया कि कल रात नेशनल हाइवे-30 रायपुर-जबलुपर चिल्फीघाटी के पास दो तेज रफ्तार ट्रक आपस में भिड़ गए . दोनों ट्रक के भिड़ंत से दोनों ड्राइवरों को मामूली चोट आई है. एक्सीडेंट होने से कल रात से ही नेशनल हाइवे जाम है. गाड़ियों को हटाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल वनवे चालू कर दिया गया है।

Exit mobile version