रानीतराई डीडाभाठा सोसायटी में किसान जन चौपाल शिविर सम्पन्न
डीडाभाठा रानीतराई सेवा सहकारी समिति में 11 मई को सेवा सहकारी समिति परिसर में किसान जन चौपाल व शिविर आयोजित किया गया था जिसमे सोसायटी के अंतर्गत आने वाले ग्रामों रानीतराई ,डिडगा, डीघारी , औसर , असोगा, कौही ग्रामों के किसान शामिल हुए शिविर में किसानों को रासायनिक खाद की कम उपयोग करने के साथ साथ वर्मी कम्पोस्ट खाद की अधिक उपयोग करने कहा गया साथ ही वर्मी कम्पोस्ट खाद के उपयोग से होने वाले लाभ को बताया गया।
प्रबंधन व कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा नया सदस्य बनने , के सी सी कार्ड बनाने , गौ पालन ,कुक्कुट पालन ,मत्स्य पालन के लिए लोन की जानकारी व लाभ , खाद, बीज, वर्मी कम्पोस्ट खाद , के सी सी नगद की जानकारी , बैंक स्तर की विभिन्न प्रकार के लोन की जानकारी , शासन स्तर पर विभिन्न प्रकार के योजनाओं की जानकारी दिया गया ।
एवम किसानों को धान फसल के बदले अन्य फसल उत्पादन लेने प्रोत्साहित किया गया । समिति के अध्यक्ष श्री रमन टिकरिहा द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा योजनाओ तथा समिति में वर्ष 2021,22 में धान खरीदी की जानकारी दी गई एवम सभी किसानों का शंका समाधान किया गया।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का ससम्मान बिदाई
रानीतराई में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री उदय किरण देशमुख जी का स्थानांतरण रानीतराई से पाटन होने पर रानीतराई अंचल के किसानों जनप्रतिनिधियों के द्वारा सादे समारोह में बिदाई शाल श्रीफल भेंटकर किया गया और देशमुख जी के किसानों के साथ मिलकर किए गए कार्यों ,शासकीय योजनाओं से किसानों को दिलाए गए लाभ व उनके मिलनसार सरल स्वभाव को याद कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया ।
इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष श्री रमन सिंह टिकरिहा ,पूर्व सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष श्री धनराज साहू ,पूर्व अध्यक्ष श्री सत्यनारायण टिकरीहा , रानीतराई सरपंच श्री निर्मल जैन , असोगा सरपंच श्री अशोक रिंगवानी , सेवा सहकारी समिति रानीतराई प्रबंधक श्री सुभाष वर्मा , निपानी सेवा सहकारी समिति प्रबंधक श्री भूषण वर्मा , बोरिद प्रबंधक सुकालु वर्मा , कुर्मीगुंडरा प्रबंधक शैलेंद्र मोहबे ,किसान नेता श्री नेतराम वर्मा , संचालक सदस्य धनंजय वर्मा ,खेलन जोशी , किसान नवल वर्मा ,गोकुल वर्मा , जेठू राम ठाकुर, अरुण दास , गोपाल वर्मा ,देवकुमार यदु , सालिक वर्मा , सहित अनेकों किसान उपस्थित रहे ।
