Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रानीतराई के आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार मनाया गया

रानीतराई / पाटन ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रानीतराई में आज  सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार मनाया गया। जिसमें 0 से लेकर 6 वर्ष के सभी बच्चों एवं गर्भवती, शिशुवती माताओं एवं किशोरी बालिकाओं का वजन एवं ऊंचाई की गई। बच्चों के पोषण आहार के बारे में माता-पिता को जानकारी दी गई एवं कुपोषित बच्चों के बारे में विशेष रूप से माताओं को बताया गया ताकि वह बच्चा कुपोषण से मुक्त हो सके।

वजन त्यौहार में जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरीहिया सरपंच निर्मल जैन पाटन के महिला एवम बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री सुमित गण्डेचा सुपरवाइजर ममता साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती भोजा टिकरिया लीना बंजारे, चंदा ठाकुर एवं सभी सहायिका आंगनबाड़ी सहायिका उपस्थित थे।

Exit mobile version