Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राज्योत्सव हेतु प्रस्तुति के इच्छुक सांस्कृतिक दल आवेदन दे सकते हैं कलेक्ट्रेट कक्ष क्रमांक 25 में

राज्योत्सव हेतु प्रस्तुति के इच्छुक सांस्कृतिक दल आवेदन दे सकते हैं कलेक्ट्रेट कक्ष क्रमांक 25 में

दुर्ग 28 अक्टूबर 2022/ राज्योत्सव हेतु जो स्थानीय सांस्कृतिक दल दुर्ग जिले में दिनांक 1 नवंबर को अपनी प्रस्तुति देना चाहते हैं वह समिति अपना आवेदन 29 तारीख शाम 5 बजे तक नोडल अधिकारी प्रियंवदा रामटेके, सहायक आयुक्त, आदिम जाति विकास विभाग को जिला कार्यालय कलेक्टर के कक्ष क्रमांक 25 में जमा कर सकते हैं।

कम से कम सांस्कृतिक कार्यक्रम दल में 25 सदस्य हो। प्रस्तुति दल अपनी टीम के साथ अंतिम चयन हेतु दिनांक 30 अक्टूबर को खालसा स्कूल स्थित ऑडिटोरियम में 2 बजे उपस्थित होंगे एवं अपनी प्रस्तुति देंगे।उत्कृष्ट प्रदर्शन का चयन 1 नवंबर को होने वाले जिला कार्यक्रम के लिए किया जाएगा।

Exit mobile version