✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद
गरियाबंद :- राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में ग्राम पंचायत सेंदमुडा के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का 153 वाँ जन्म जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया एवं छायाचित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व, कृतित्व पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष श्री युगेन्द्र सोनवानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्री मोहनदास करमचंद गांधी ( महात्मा गांधी ) जिनका जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। महात्मा गांधी की जयंती प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाई जाती है।
महात्मा गांधी ने भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ कई राष्ट्रीय नेताओं के साथ स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया इस दिन को अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गीतांजली खामसिंग मरकाम ( सरपंच), विशिष्ट अतिथि के रूप में नंदकिशोर नायक (सहा. सचिव) व बब्रुबहान सिन्हा (पंच) एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष श्री युगेन्द्र सोनवानी ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नलिखित लोगो ने अहम भूमिका निभाई
फाल्गुनी नागेश (वरिष्ठ नागरिक) राजीव युवा मितान के अध्यक्ष युगेन्द्र सोनवानी, सचिव वीरकिशोर नायक, कोषाध्यक्ष खगेन्द्र यादव, संयुक्त सचिव भरत मरकाम,विभीषण सोनवानी रायमल मरकाम, व सभी कार्यकर्ताओं साथ ही स्कूली छात्र छात्राओं ने भी अहम योगदान दिया।
