Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में विभिन्न प्रकार के खेल कूद का आयोजन किया गया

रानीतराई: छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन राजे युवा मितान क्लब के तत्वाधान में किया जा रहा है ।

आज पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम तेली गुंडरा में आयोजित कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति प्रदान करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जनपद सदस्य दिनेश साहू,सरपंच मनीष कुमार पटेल ग्राम पंचायत तेली गुंडरा, बी आर पी खिलावन चोपड़िया,संकुल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर ,एवम समस्त शिक्षक एवम ग्रामवासी मौजूद रहे ।

आपको बता दें उक्त आयोजन में कबड्डी खो खो रस्साकशी फुगड़ी विलास आदि खेलों का आयोजन राजीव युवा मितान क्लब एवं ग्राम पंचायत के द्वारा स्कूल प्रांगण में किया गया जहां शिक्षक शिक्षिकाओं सहित ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं बच्चों द्वारा भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया गया।

Exit mobile version