Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजिम में बस स्टैंड निर्माण के लिए 2 करोड़ की घोषणा

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया

गरियाबंद / राजिम । युवा मितान क्लब सम्मेलन में राजिम पहुंचे नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने राजिम में नया बस स्टैंड निर्माण के लिये 2 करोड़ की घोषणा की है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत यहाँ 100 दुकाने भी बनाई जायेंगी। इसी तरह छुरा में मंगल भवन के लिये 50 लाख, फिंगेश्वर के गणेशपुर में सामुदायिक भवन के लिये 15 लाख, स्कूल में शेड निर्माण के लिए 15 लाख, फिंगेश्वर में मितानिन भवन के लिए 15 लाख, राजिम वार्ड 14 में मुक्ति धाम के लिए 15 लाख एवं वार्ड 15 में तालाब सौंदर्यकरण निर्माण के लिए 25 लाख देने की घोषणा की गई।
युवा सम्मेलन को नगर पंचायत अध्यक्ष राजिम श्रीमती रेखा सोनकर ने भी संबोधित किया , उन्होंने कहा कि सभी के प्रयास से राजिम मेला आयोजन में नयापन दिख रहा है। नगर पालिका परिषद गोबरा नयापारा अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि विगत चार वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार ने हर वर्ग के लिये कार्य किया है। लगातार चार साल से स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओ की सोच को आगे बढ़ाने के लिये फंड और सहयोग दे रहे है। मुख्यमंत्री द्वारा समाज के हर वर्ग के लिये कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि मंत्री डॉ. डहरिया ने श्रम विभाग अंतर्गत असंगठित प्रसूति सहायता योजना अंतर्गत 2 हितग्राहियों को 20-20 हजार का चेक वितरण, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत 440 हितग्राहियों को 20 हजार के मान से 88 लाख रुपए का चेक वितरित किया। मिनीमाता महतारी जतन योजनांतर्गत 19 हितग्राहियों को 3 लाख 80 हजार रुपये का चेक तथा 652 नौनिहाल छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को 13 लाख 75 हजार 500 रुपये का चेक वितरित किया गया। इस अवसर पर फिंगेश्वर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी साहू, मधुबाला रात्रे, नगर पालिका गरियाबंद अध्यक्ष गफ्फू मेमन, विधायक अभनपुर के प्रतिनिधि यशवंत साहू, नपा उपाध्यक्ष चतुर जगत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रेखा साहू, जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, सोसायटी अध्यक्ष विकास तिवारी, आंनद मतवाले, सुरेन्द्र सोनटेके, हेमंत सांग, श्रीमती पद्मा दुबे, प्रीति पाण्डेय, धनेश्वरी वर्मा, संध्या राव, मनीषा शर्मा, जगदीश यदु, खोमन चन्द्राकर, सुघरमल आड़े, सहदेव बंजारे, मंगराज सोनकर, रेवा ओगरे, कुलेश्वर साहू, पुष्पा गोस्वामी, खुशी साहू स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, कलेक्टर प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई एवं बड़ी संख्या में मितान क्लब के सदस्य मौजूद थे।

Exit mobile version