Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजधानी स्थित गुड़ाखू फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 3 मजदूरों की मौत,

गुड़ाखू फैक्ट्री मालिक अनिल शर्मा ने किया मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान, कहा मृत कर्मचारियों की बेटियों की पढ़ाई और शादी का पूरा खर्च भी उठाएगा प्रबंधन 

संतोष देवांगन ‘छत्तीसगढ़-24-न्यूज़’

रायपुर- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा ही दुःखद हादसा हो गया रायपुर शहर के सदर बाजार स्थित शर्मा गुड़ाखू फैक्ट्री में अचानक आग लग गई जिससे इस घटना में तीन मजदूरों की अकाल मौत हो गई वहीं कुछ कर्मचारी घायल भी बताए जा रहे हैं जिनका इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद आज फैक्ट्री मालिक अनिल शर्मा ने मृत मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। वही लोगो का कहना है की मामला को रफा-दफा करने फैक्ट्री मालिक द्वारा ऐसा किया जा रहा है जबकि मामला कुछ और है क्योंकि मजदूरों की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है।

प्रबंधन उठाएगा बेटियों की पढ़ाई और शादी का भी खर्च  
बतादे की फैक्ट्री के मालिक अनिल शर्मा ने कहा कि जिन मजदूर की मौत हुई उनके प्रति हमारी संवेदना है. सभी हमारे बहुत पुराने कर्मचारी थे. उनके जाने के बाद उनके परिवार की पूरी सहायता की जाएगी .रायपुर के कोतवाली थाना इलाके के गुड़ाखू फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने मुआवजे की घोषणा की है। घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने तत्काल राहत के लिए परिजनों को 10-10 लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है. इसके अलावा अनिल शर्मा ने बताया कि मृत कर्मचारियों की बेटियों की पढ़ाई और शादी का पूरा खर्च भी प्रबंधन उठाएगा. जबकि मृतक मजदूर परिवार के एक सदस्य को प्रबंधन की तरफ से नौकरी भी दी जाएगी।

तीनों मजदूर गुड़ाखू मिक्सिंग करने वाली टंकी में गिरे थे 
बतादे की रायपुर के सदर बाजार में स्थित गुड़ाखू फैक्ट्री की टंकी सफाई के दौरान 3 मजदूरों की संदिग्ध मौत हो गई  बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर गुड़ाखू मिक्सिंग करने वाली टंकी में गिरे थे. घटना के बाद तीनों मजदूरों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां पर इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई. वहीं घटना सामने आते ही शहर में हड़कंप मच गया. मौके पर पुलिस भी पहुंची और पूछताछ के बाद मामला दर्ज किया गया।

तीनों मजदूर रायपुर के रहने वाले 
वहीं घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि, शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे गुड़ाखू इंडस्ट्रीज के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी कि, गुड़ाखू मिक्सिंग करने वाली टंकी में तीन मजदूर गिर गए हैं. जिसके बाद पुलिस ने तीनों मजदूरों को गंभीर अवस्था में टंकी से बाहर निकाला और इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां शाम को इलाज के दौरान तीनों मजदूरों की मौत हो गई.कोतवाली पुलिस के मुताबिक मृतक मजदूरों के नाम पुरुषोत्तम साहू, नेतराम साहू और जोगेश्वर उइके हैं ये तीनों मृतक मजदूर रायपुर के रहने वाले थे।

Exit mobile version