Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रविन्द्र राजपुरोहित नियुक्त किए गए छत्तीसगढ़ भवन एवं सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में सदस्य पद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट 

गरियाबंद -छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन के विभिन्न आयोगो, निगम मंडलो, बोर्ड और प्राधिकरणों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित अन्य रिक्त पदो पर नियुक्तियां की है जिसमें गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र के ग्राम अमलीपदर से रविन्द्र सिंह राजपूरोहित को छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में सदस्य नियुक्त किया गया गया है। रविंद्र सिंह राजपुरोहित शनिवार को देर शाम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त किया और आशिर्वाद लिया इस दौरान खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन से भी मुलाकात किया कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है

ज्ञात हो कि गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र से पहली बार निगम मंडल में सदस्य बनने का मौका मिला है।

Exit mobile version