✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद
गरियाबंद:-जिले की प्रतिष्ठित रत्नांचल जिला साहित्य परिषद गरियाबंद की दीपावली मिलन समारोह का आयोजन 3 नवंबर दिन गुरुवार को गायत्री मंदिर सभागृह गरियाबंद में दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गफ्फू मेमन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गरियाबंद,अध्यक्षता केशर निर्मलकर सेवानिवृत्त शिक्षक, विशेष अतिथि गायत्री परिवार के जिला समन्वयक रोमन चंद्राकर रहेंगे।परिषद के जिला अध्यक्ष शायर जितेंद्र सुकुमार साहिर ने प्रेस वार्तालाप पर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ को बताया कि उक्त अवसर पर अतिथियों के द्वारा विचार उद्बोधन के साथ ही उपस्थित कविगण कविता पाठ करेंगे।यह जानकारी परिषद के महासचिव फनेन्द्र मोदी एवं कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम चक्रधारी ने दी है।
