Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

युवा साहू समाज रायपुर संभाग ने शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह को लेकर आयोजित किया बैठक

“छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” रिपोर्ट – करन साह

रायपुर 17 अक्टूबर 2021 – साहू समाज,युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग ने आज टिकरापारा रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में आगामी शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह को लेकर बैठक आयोजित की।जहाँ सभी पदाधिकारियों ने अपना विचार रखा और आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा भी की।

इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष प्यारे साहू ने समाजिक हित के लिए ज़्यादा से ज़्यादा सक्रियता के साथ भाग लेने का आव्हान किया।साथ ही साथ आगामी कार्यक्रम के लिए युवा को संगठित होकर सफल बनाने की जिम्मेदारी सौपी।

इस अवसर पर साहू समाज,युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के अध्यक्ष प्यारे साहू,प्रभारी महामंत्री- प्रकाशमणि साहू,महामंत्री- ओमप्रकाश साहू,उपाध्यक्ष – देवेन्द्र साहू,दिनेश साहू,ललित साहू,सुरेश साहू,प्रेम साहू,मनीष साहू,मीडिया प्रभारी मनीष साहू,संगठन सचिव-प्रफुल्ल साहू,युवराज साहू,द्वारिका साहू,दिलीप साहू,पुकेश साहू,वानेश साहू,दीपक साहू,मूलचंद साहू,ललित साहू,प्रकाश साहू,राजेश साहू,टीकम साहू सहित समाज के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।यह जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष साहू ने दी।

मनीष साहू
मीडिया प्रभारी
साहू समाज,युवा प्रकोष्ठ-रायपुर संभाग

Exit mobile version