Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

युवाओं के संकल्प और सामर्थ्य से बनेगा विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ – विश्व विजय सिंह तोमर

Oplus_16908288

” डार से चुके बेंदरा, अषाढ़ ले चुके किसान,

​गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ‘विकसित भारत विजन 2047’ से जोड़ना और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना था।

इस दौरान ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’, सरकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर व्यापक संवाद हुआ। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं, जिनमें समाजसेवी शीतल ध्रुव, पैरा एथलीट प्रीति यादव, भारती साहू और दिलाशा सिंह शामिल हैं, को सम्मानित भी किया गया।

​समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का स्मरण कराते हुये कहा कि युवाओं के संकल्प और निरंतर परिश्रम से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और युवाओं को रचनात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिये।

तोमर ने स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र में हुये विस्तार का उल्लेख करते हुये बताया कि देश में मेडिकल कॉलेजों, एम्स और एमबीबीएस की सीटों में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। वहीं राजिम विधायक रोहित साहू ने 2047 के विजन को लेकर युवाओं से नवाचार अपनाने की अपील की और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने युवाओं को नौकरी मांगने के बजाय स्वरोजगार से ‘नौकरी देने वाला’ बनने के लिए प्रेरित किया।

​कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने छत्तीसगढ़ी कहावत ‘डार से चुके बेंदरा, आषाढ़ से चुके किसान’ का उदाहरण देते हुये समय के सदुपयोग और निरंतर पुरुषार्थ को सफलता का मूलमंत्र बताया।

वहीं पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने युवाओं को साइबर अपराधों से सावधान रहने, डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने और नशे के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। परिचर्चा में छात्रों ने भी ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ और ‘मेरा भारत पोर्टल’ जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Exit mobile version