Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

युवक 30 फीट अंधे कुएं गिर गया, शराबी युवक बाल-बाल बचा

बिलासपुर : एक युवक देर रात शराब के नशे से लतपट 30 फीट अंधे कुएं में जा गिरा, वहीं युवक कुएं में गिरकर बेहोश पड़ा था। देर रात पुलिस को सूचना मिलने पर SDRF की टीम तत्काल पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर इलाज के लिए CIMS अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, उपचार के बाद डिस्चार्ज होने पर युवक ने बताया कि वह शराब के नशे में कुएं में गिर गया था। इसके बाद क्या हुआ, उसे कुछ नहीं पता। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।



Also Raed Recent News  : CM बघेल ने पहनाया आदिवासी बच्ची को गमछा, कार्यक्रम का किया शुभारंभ

जानकारी के मुताबिक छोटी कोनी में गुड़ाखू फैक्ट्री के पास रहने वाले यह युवक राहुल सिंगरौल शराब पीने का बहुत आदी है। बता दे की उसके घर की बाड़ी में कुआं है। सोमवार की रात वह शराब के नशे में था। तभी वह रात करीब 12 बजे अपनी बाड़ी तरफ गया। कुआं जमीन से समतल है और उसके चारों तरफ स्लैब (बांध) भी नहीं बना है। इसके चलते वह रात के अंधेरे में कुएं को देख नहीं पाया और गिर गया। बताया गया कि जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तब घरवाले बाड़ी की तरफ गए तो उन्होंने देखा कि वह कुएं में गिरा हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।

Exit mobile version