Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

युवक के मारपीट से घायल हुई युवती, युवक हुआ फरार

बिलासपुर : जिले में युवती के साथ मारपीट, सकरी क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही, सुबह छह बजे वह सकरी बटालियन ग्राउंड गई थी। और वहां पर सकरी पेंशनबाड़ा का निवासी सागर राणा मिला था। इस दौरान युवती का उससे पहले से परिचय है।

युवती की फोटो को जबरदस्ती सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। इसका विरोध करते हुए युवती ने उसे ऐसा करने से मना किया था। फिर युवक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। मारपीट के बाद युवक वहां से चला गया। घायल युवती ने इसकी जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version