यंग इंडियंस पार्लियामेंट 2026 में सांसद विजय बघेल ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह
समापन समारोह में श्री विजय बघेल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि युवाओं को संसदीय प्रक्रियाओं, विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली से जोड़ने वाली ऐसी पहल उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस आयोजन को सफल बनाने में यंग इंडियंस दुर्ग चैप्टर के चेयर श्री अभिषेक सुराना, को-चेयर श्री वेदान्त कानाबार तथा YIP की आयोजन टीम के श्री गगन अग्रवाल, श्री निकुंज अग्रवाल, श्री गौरव अग्रवाल, श्री स्वप्निल श्रीवास्तव,
श्री विजय बघेल के प्रेरणादायी संबोधन से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उनकी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं के साथ उनके सीधे संवाद और जुड़ाव को भी रेखांकित किया। यंग इंडियंस दुर्ग चैप्टर की यह पहल युवाओं में नेतृत्व, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम के रूप में सामने आई। यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ