Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मोहाली में आयोजित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने 6 मार्च को रवाना होंगे पाटन के दो खिलाड़ी

पाटन महाविद्यालय के 2 लिफ्टरो का अखिल भारतीय विश्विद्यालयीन प्रतियोगिता के लिए चयन

पाटन। शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन के 2 खिलाडियों का चयन अखिल भारतीय विश्विद्यालयीन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

राजनीति के अतिथि सहायक प्राध्यापक चन्द्रशेखर देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगाँव द्वारा आयोजित अन्तरमहाविद्यालयिन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगीता में पाटन महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रीतम सिन्हा एव तोमन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन फलस्वरूप हेमचन्द यादव विश्विद्यालय दुर्ग की ओर से प्रतिनिधित्व करने हेतु चयनित हुये है।

उक्त खिलाड़ी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली में आयोजित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने 6 मार्च को रवाना होंगे।

प्रीतम व टोमन की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बीएस छाबड़ा, जनभागीदारी अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, क्रीड़ाधिकारी डॉ दिनेश नामदेव, जनभागीदारी सदस्य रमन टिकरिहा, अनिल चन्द्राकर, तरुण बिजौर, भेदप्रकाश वर्मा, दिनेश साहू, सुनील सोनी, नीरज सोनी, आदित्य तिवारी, उमाशंकर निर्मलकर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व व्ययाम शिक्षक हेमन्त बघेल, सहित महाविद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाये देते उज्ज्वल भविष्य की कामना किये है।

Exit mobile version