Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत हो रहे लाभांवित, 65 गरीबों को मिला खुद के मकान का नक्शा तो खिल उठे चेहरे

65 गरीबों को मिला खुद के मकान का नक्शा तो खिल उठे चेहरे
महापौर निर्मल कोसरे ने गनियारी में प्रदान किया भवन अनुज्ञा
मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत हो रहे लाभांवित

भिलाई ( अग्रदूत )/ भिलाई – चरोदा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 40 गनियारी के 65 गरीब परिवार की खुशियां आज छिपाए नहीं छिप रही थी। महापौर निर्मल कोसरे के हाथों भवन अनुज्ञा के साथ खुद के आशियाने का नक्शा मिलते ही अब तक कच्चे मकानों में किसी तरह गुजर – बसर करने वाले गरीबों के चेहरे खिल उठे। इन सभी परिवारों को शासन की मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत लाभांवित किया जा रहा है।
भिलाई – चरोदा नगर निगम के गनियारी वार्ड के 65 परिवार को महापौर निर्मल कोसरे ने आज राज्य सरकार के मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत भवन अनुज्ञा और स्वीकृत नक्शे की प्रतिलिपि प्रदान किया। महापौर निर्मल कोसरे वार्ड क्रमांक 40 गनियारी से ही पार्षद निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पात्रता रखने वाले परिवारों को चिन्हित कर मोर जमीन मोर मकान योजना का लाभ लेकर शासन की आर्थिक मदद से अपना स्वयं का पक्का मकान बनाने के लिए प्रेरित किया।
आज ठाकुर देव सांस्कृतिक मंच पर महापौर निर्मल कोसरे ने एक एक हितग्राही को नगर निगम से जारी भवन अनुज्ञा और नक्शा प्रदान किया तो लाभार्थी परिवार के सदस्यों में खुशी के साथ शासन की महती योजना के प्रति कृतज्ञता का भाव साफ नजर आ रहा था। हितग्राहियों ने महापौर निर्मल कोसरे के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद धर्मेन्द्र कोसरे, विजय रिगरी, चैत रिगरी, मंगलू वर्मा, सौरभ मिश्रा, राजू लहरे, कामता साहू, रेवाराम ठाकुर सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Exit mobile version