Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मैनपुर सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष चुने गये उमेश श्रीवास-मैनपुर ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

अमलीपदर-मैनपुर विकासखंड के अन्तर्गत 3 सितम्बर को ध्रुवागुडी में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन इकाई-मैनपुर के संचालक मंडल के तत्वाधान में आवश्यक बैठक आहूत किया गया था!बैठक का मुख्य एजेण्डा,ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव,कार्यकारिणी का विस्तार, एवं आगामी आंदोलन के लिए संगठन को मजबूत करने के साथ पिछला आय व्यय के लेखा-जोखा विवरण पर था!बैठक की विधिवत कार्यवाही छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन गरियाबंद से आये जिला टीम के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में शुरू कि गई!इस मौके पर उपस्थित मैनपुर विकासखंड के समस्त सहायक शिक्षकों से ब्लॉक अध्यक्ष के पद के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किया गया!जिसमें निर्णय लेते हुए उपस्थित सभी सहायक शिक्षकों ने सर्वसम्मति से उमेश श्रीवास को ब्लॉक अध्यक्ष चुना!ज्ञात हो कि उमेश श्रीवास लम्बे समय से सहायक शिक्षकों के हित में सक्रिय रहकर अपने संघ के प्रति अपने दायित्वों को निर्वहन करते आ रहे हैं!जिसके मद्देनजर उन्हें मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप मे सर्वसम्मति से दायित्व सौपा गया है!तथा कार्यकारिणी पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में संतोष पटेल उपाध्यक्ष,संजय सिन्हा व नीलम नागेश,सचिव सुरेश शर्मा,सह सचिव दयाराम सोनवानी, कोषाध्यक्ष डिगेश देवांगन, महासचिव जगजीवन प्रधान, प्रवक्ता नीलाधर प्रधान व परमेश्वर बघेल,मिडिया प्रभारी दामोदर कश्यप,देशमुख ठाकुर महिला मोर्चा से श्रीमती जान्हवी मरकाम,श्रीमती इंदु वाघे, श्रीमती भूमिका सिन्हा,सहित विभिन्न पदों का विस्तार किया गया!जिन्हें बैठक आहूत कर नियुक्ति पत्र दी जावेगी!

उक्त बैठक में उपस्थित प्रमुख रूप से जिला टीम से संयोजक अवनीश पात्र,जिलाध्यक्ष कुमेंद कश्यप,जिला प्रवक्ता यशवंत बघेल,कोषाध्यक्ष गणेश दूर्गा, ब्लॉक संयोजक लोकेन्द्र प्रसाद, अवस्थी,रूद्रप्रसाद त्रिपाठी,

सहित बड़ी संख्या में सहायक शिक्षकगण उपस्थित रहे!तथा जिला टीम और ब्लॉक के समस्त सहायक शिक्षकों ने नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष एवं नवगठित कार्यकारिणी में चयनित समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी है!

Exit mobile version