
✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद जिला मैनपुर- थाना जिला गरियाबंद श्रीमान पुलिस अधीक्षक जे. आर. ठाकुर अति पु अधी. चंद्रेश ठाकुर एवम एसडीओपी मैनपुर अनुज गुप्ता के दिशा निर्देश से थाना मैनपुर में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 31/5/22 को 2 व्यक्ति बस स्टैंड मैनपुर हनुमान मंदिर के पास अवैध मादक पदार्थ बेचने की सूचना पर थाना मैनपुर के पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया
नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) महेंद्र बैरवा पिता बाबूलाल उम्र 18 वर्ष ( 2) विष्णु बैरवा पिता रामफूल बैरवा उम्र 23 वर्ष सकिनान ग्राम व पोस्ट खंडार जिला सवाई माधोपुर राजस्थान का रहने वाले बताए जिनके कब्जे से दो बैग लाल काले रंग का और नीले रंग का तलासी लिए जाने से कुल 15. 800 ग्राम कीमत 160000 रुपया मादक पदार्थ गांजा पाया गया तथा एक jio company का key paid mobile कीमती 700 रुपया कुल जुमला 160700 रुपया उक्त आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर पाए जाने से थाना मैनपुर में अपराध क्र. 52/22 धारा 20(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत कायम कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मैनपुर निरीक्षक सूर्यकांत भारद्वाज एवम् हमराह स्टाफ स. उ. नि. शंकर लाल सिदार प्र. आर. 113 संतोष ठाकुर आर 348 , 621 , व सै . क्र . 238 का विशेष योगदान रहा