Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मैनपुर जनपद सदस्य के प्रयास से ग्राम केंदुपाटी में हुआ हैण्डपम्प खनन ग्रामीणों के चेहरे पर आई मुस्कान धन्यवाद ज्ञापित हुए सभापति भूमि लता यादव

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर- जनपद पंचायत मैनपुर के ग्राम पंचायत सरईपानी के आश्रित ग्राम केंदुपाटी में स्थानीय जनपद सदस्य भूमिलता यादव के प्रयास से नए हैंडपम्प का खनन किया गया। ग्राम केंदुपाटी के वार्ड क्रमांक 11 हैण्डपम्प नहीं होने से मोहल्ले वाले आए दिन पानी की समस्या होती रहती है। जिसकी मोहल्लेवासियों ने जनपद सदस्य भूमिलता यादव को जानकारी देकर नए हैण्डपम्प की मांग की। जनपद सदस्य ने गम्भीरता दिखाते हुए सम्बंधित अधिकारियों को उक्त समस्या से अवगत करा करके ग्राम केंदुपाटी में नए हैण्डपम्प खनन कराए। जहाँ गांव के पुजारी विद्याधर एवं जनपद सदस्य भूमीलता यादव के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर सफल हैण्डपम्प का खनन कराया गया। इस मौक़े पर जनपद सदस्य भूमिलता यादव, ग्राम पुजारी विद्याधर, भाजपा मंडल गोहरापदर साइबर विस्तारक प्रभारी दीपक सागर, पंच प्रतिनिधि रूपसिंह दिवान, समाज सेवक बिरेंद्र बघेल, बिहारी सागर, लालसिंह नेताम भगवान सिंह सागर, फुलमती ध्रुव मंगलू ध्रुव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ग्रामिणो ने जनपद सदस्य भूमिलता यादव और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया

Exit mobile version