Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मैनपुर क्षेत्र में हाथियों का झुण्ड दे रहा है दस्तक राहगीरों को हो रही है समस्याएं ग्रामीणों ने कहां समाधान करो प्रशासन

✍️ मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट 

मैनपुर-क्षेत्र में दे रहे है हाथियों का दस्तक, हाथियों के दस्तक से किसान को हो रही भारी नुकसान व राहगीर को हो रही परेशानी मैनपुर के कोदोमाली और राजा पड़ाव के बीच बड़ी संख्या में हाथियों का दल जंगल के बीच सड़क पर कर रहे हैं विचरण लोगों को आने जाने में है जोखिम ,लगातार हाथियों का दल जंगल में दिखाई देने पर बिजली की समस्या भी समय पर नहीं हो रही हल जिसके कारण 2 दिनों तक बिजली गोल की समस्या बनी रही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पहले चाहे कितनी रात हो बिजली की समस्या को जाकर बहाल करते थे पर अब हाथियों की दस्तक से बिजली विभाग रात में अपना काम कर नहीं पा रही है इतनी ही नहीं किसानों के फसल को क्षति कर किसानों को चिंता बढ़ा दी है एक किसान की मक्का की फसल को पूरी तरह हाथियों के झुण्ड ने बर्बाद कर दी है और घर, झोपड़ी को तहस नहस कर रही है जिसके कारण क्षेत्र में बहुत खतरा बनी हुई है शासन प्रशासन को जल्द संज्ञान लेकर कुछ उपाय करनी होगी अन्यथा मैनपुर क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है

Exit mobile version