Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्यमंत्री ने दी वैशाली नगर को विकास की सौगात, विजय साहू ने माना सीएम का आभार

मुख्यमंत्री ने दी वैशाली नगर को विकास की सौगात
क्रेडा सदस्य विजय साहू ने मुख्यमंत्री का माना आभार

भिलाई : मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में वैशाली नगर में विकास की बहार ला दी। क्रेडा सदस्य विजय साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैशाली नगर विधानसभा के सभी वार्ड में 50 लाख की लागत से सीमेंटीकरण, पाथवे, पुलिया संधारण अन्य निर्माण कार्य होंगे। वार्ड -7 रानी अवंतीबाई सरोवर का होगा सौंदर्यीकरण। नेहरू नगर और हाउसिंग बोर्ड में सीवरेज लाइन का संधारण, नवीनीकरण। हाउसिंग बोर्ड व अन्य कॉलोनी जो नगर निगम को हस्तांतरित किए जा चुके हैं उनका आंतरिक विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई।

जवाहर नगर स्पोर्टस् कॉम्पलेक्स में शुरू बॉक्सिंग, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल एकेडमी की शुरुआत होगी। संजय नगर तालाब का सौंदर्यीकरण। विभिन्न स्थान में डोम शेड निर्माण कार्य। राधिका नगर मैदान का सौंदर्यीकरण, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बनेगा कैंप का शासकीय स्कूल की सौगात दे दी है। इससे वैशाली नगर की जनता की यहां के विकास से उम्मीद जग गई है। वही मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी भेटं मुलाकात के दौरान मंच पर बैठे हुए अधिकारियों एवं पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए ।

Exit mobile version