Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्यमंत्री ने कौही में महाशिवरात्रि के अवसर पर 11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

तीर्थ स्थलों में तीर्थ यात्रियों की सुविधा बढ़ाने 4 सालों में हुआ अभूतपूर्व कार्य

– मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कौही में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के दर्शन कर प्रदेशवासियों की मंगल कामना की

– 11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

दुर्ग 18 फरवरी 2023/ हमारे तीर्थ स्थल हमारे धरोहर हैं। यहां तीर्थयात्रियों के लिये सुविधाओं का विकास हमारे लिए प्राथमिकता है और इस दिशा में बड़ा काम पिछले चार वर्षों में हमने किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बात कौही में आयोजित मेले में भगवान शिव के दर्शन करने आये श्रद्धालुओं से कही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आप सभी की मंगलकामना भगवान भोलेनाथ से करता हूँ। हमेशा की तरह इस बार भी कौही मेले में हजारों श्रद्धालु मौजूद हैं।

भगवान शिव को औधड़दानी कहते हैं। जहां भी शिव विराजे हैं वहां मेले लगे हैं। भगवान शिव का आशीर्वाद हम पर है। प्रदेश समृद्धि की राह पर है। साधु संत कहते हैं कि शिव भाव से ही सारे जीवों की सेवा करना है। हमने इसे ही लक्ष्य माना है। ईश्वर के आशीर्वाद और आप के सहयोग से हम यह कार्य कर रहे हैं। कोरिया से सुकमा तक 2200 किमी में रामवनगमनपथ को विकसित करने काम हो रहा है। कौशल्या महोत्सव मनाने का हमने निर्णय किया है। शिवरीनारायण में और राजिम में हम अधोसंरचना विकसित कर रहे हैं ताकि तीर्थयात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल पाए। राजिम में 55 एकड़ क्षेत्र को मेला परिसर के रूप में विकसित कर रहे हैं। राजिम में तीर्थयात्रियों को रहने की सुविधा यहां मिल पाएगी। गुरू घासीदास से जुड़े तीर्थस्थलों में भी हम अधोसंरचना और सुविधा जुटा रहे हैं। आर्थिक रूप से प्रदेश को बेहतर करने और शिक्षा स्वास्थ्य से संबंधित सुविधा जुटाने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ,अपेक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर, जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिहा, दिनेश साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रुपेश शुक्ला, योगेश्वर वर्मा, ईश्वर वर्मा, बाबा चंद्राकर ,आयुष टिकरिहा , मन्नू निर्मलकर ,भानु प्रताप देवांगन ,राजेंद्र कौशिक, कमल कांत पाठक, हेमू सोनकर, मूलचंद साहू , सुमित विश्वकर्मा ,भविष्य जैन सहित ग्रामवासी एवं ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा,उपसरपंच धनेश्वर देवांगन, पंच राधा साहू सहित ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Exit mobile version