Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्यमंत्री ने केक काटकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने अपने नेता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से लिया आशीर्वाद आज जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर मुख्यमंत्री ने दिया बधाई।

रानीतराई :  आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधान सभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने हेलीकॉप्टर से भरर कॉलेज ग्राउंड पहुंचे, जहां पर उनका स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। वही आज जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ हेलीपैड मैदान में ही केक कांटकर जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री के हाथों केक और मिठाई खाकर उपाध्यक्ष अशोक साहू ने आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, अपेक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर, जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिहा, जामगांव आर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जनपद सभापति रूपचंद साहू, दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रूपेंद्र शुक्ला, जोन प्रभारी भेष आठे, युवा कांग्रेशियो में भविष्य जैन, सुमित विश्वकर्मा, दीपक पारधी, केजू निषाद सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी जन व युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Exit mobile version