Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्यमंत्री ने किया बड़े तरिया का लोकार्पण आकर्षण का केंद्र है कुम्हारी का बड़े तरिया

लेजर से बने प्रतिबिंब में दिख रहे हैं मुख्यमंत्री
लेजर विद फाउंटेन शो का आनंद ले रहा हैं उपस्थिति जन समुदाय…. शो में भगवान राम से लेकर… अन्य संत जनों की चर्चा….. छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की चर्चा….
लेजर विद फाउंटेन शो ने बांधा अद्भुत शमा … लेजर से महादेव का किया गया चित्रण

करन साहू रिपोर्टर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ पाटन कुम्हारी

*मुख्यमंत्री का उदबोधन*

जम्मो संगवारी मन ला जय जोहार
बड़े गर्व की बात है माँ महामाया की नगरी कुम्हारी में माता शीतला के आशीर्वाद से 18 एकड में निर्मित बडे तरिया का आज लोकार्पण किया गया है ।
कार्य की लागत 26 करोड़ की है । तालाब हमारे संस्कृति की केन्द्र बिन्दु तो है साथ ही भूजल स्तर को बनाये रखने में इनका महत्वपूर्ण भूमिका होती है
तालाबो की संवर्धन से भूजल स्तर में सुधार भी होता है हमारी सरकार इस दिशा में सतत् रूप से कार्य कर रही है, शहरों एवं गाँव की भूजल स्तर की
सुधार के लिए निरंतर कदम उठाये गये है।
कुम्हारी में लोकार्पित हो रहा है बडे तरिया हमारे प्रयासो का एक उदाहरण है बडे तरिया में आप सभी को टॉय ट्रेन, शानदार झूले, चौपाटी, ग्रीन टनल, म्युजिकल,
फाउण्टेन लेजर शो, विडियो प्रोजेक्टर एवं शानदार पार्क देखने को मिल रहा है। 70 साल से अधिक पुराने पीपल के पेड़ को दूसरी जगह से लाकर बडे़ तरिया
में पुनरजीवित किया गया है ।

इस प्रयास में एक संदेश है हमे अपनी प्रकृति एवं पुरखो की धरोहर को हर हाल में सहेजना होगा। यह तालाब कुम्हारी नगर पालिक एवं
इससे लगे क्षेत्र के लोगो के लिए स्वस्थ्य मनोरंजन का केन्द्र बनेगा। आप सभी से अपील है शासन द्वारा निर्मित इस
तालाब एवं पार्क को संजो कर रखे। ये हमारी सभी की सामुहिक जिम्मेदारी है।

Exit mobile version