Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्यमंत्री जी पाटन के समस्त सहकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को मिठाई एवं ग्रीटिंग देकर दीवाली की शुभकामनाएं प्रेषित की

आज माननीय मुख्यमंत्री जी ने दीवाली के उपहार स्वरूप ग्रीटिंग व मिठाई भेजकर पाटन के शासकीय कार्यालयों , जनपद पंचायत पाटन, कृषि विभाग पाटन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक पाटन, महिला एवं बाल विकास विभाग, सोसायटी,नगर पंचायत पाटन, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय पाटन, रेस्ट हाउस पाटन, लोक निर्माण विभाग , सहकारी अस्पताल, में कार्यरत सभी कर्मचारियों को दीवाली की शुभकामनाएं प्रेषित की, कर्मचारियों ने भी माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया व दीवाली की बधाई दी।


मुख्यमंत्री जी के प्रतिनिधि के तौर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री महेन्द्र वर्मा जी, विधायक प्रतिनिधि तरुण बिजौर जी, जनपद उपाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी जी, वरिष्ठ कांग्रेसी पुरषोत्तम कश्यप जी, प्रशांत शुक्ला जी उपस्थित रहे

Exit mobile version