Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्यमंत्री का महापौर ने माना आभार, 5 करोड़ से सजेगी निगम की सड़कें

5 करोड़ से निखरेगी भिलाई – चरोदा की सड़कें
डामरीकृत सड़कों की मरम्मत के लिए शासन से मिली राशि,
मुख्यमंत्री बघेल का महापौर निर्मल कोसरे ने माना आभार,

भिलाई-3 / भिलाई – चरोदा नगर निगम की सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। राज्य शासन ने निगम क्षेत्र के विभिन्न सड़कों की मरम्मत के लिए 5 करोड़ की राशि प्रदान की है। इसके लिए महापौर निर्मल कोसरे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है।

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने भिलाई – चरोदा नगर निगम को 5 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की है। इस राशि का उपयोग निगम क्षेत्र की विभिन्न डामरीकृत सड़कों के संधारण कार्य में किया जाएगा। महापौर निर्मल कोसरे ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया था। उन्होंने डामरीकृत सड़कों की मरम्मत के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार माना है। श्री कोसरे ने कहा कि आने वाले दिनों में प्राथमिकता के आधार पर शासन से मिली राशि का उपयोग करते हुए डामरीकृत सड़कों को नया स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

Exit mobile version