Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात स्थगित : प्रवास को लेकर की गई थी वृहद तैय्यारी

गरियाबंद। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में आयोजित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले ऐसी सूचना थी कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर से तीन दिन के लिये जिले के प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिले के छुरा फिंगेश्वर ,राजिम साथ ही जिला मुख्यालय गरियाबंद में कॉफी तैय्यारियाँ भी की जा रही थी। किन्तु ऐसी सूचना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गरियाबंद जिला प्रवास स्थगित हो गया है। उनके आगमन की आगामी तिथि को लेकर फिलहाल कयास ही लगाए जा रहे हैं। किंतु कोई तिथि तय नहीं है।

Exit mobile version