Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मास्क ही सुरक्षा अभियान के तहत ग्राम अंडा में मनरेगा मजदूरों को बांटे 300 मास्क

मास्क ही सुरक्षा अभियान के तहत मनरेगा मजदूरों को बांटे मास्क

कोरोना वॉलिंटियर ग्रुप द्वारा संचालित मास्क ही सुरक्षा अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत अंडा के गौठान पहुंचकर मनरेगा मजदूरों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रुप द्वारा ग्राम अंडा में लगभग 300 मास्क भी बांटे गए।

वही सभी लोगों को हमेशा मास्क पहनने व दूसरों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

इस दौरान नर्सिंग फेडरेशन व युवा संगठन के अध्यक्ष ढालेश साहू व मनरेगा संगठन के तेजराम चंद्राकर, पत्रकार युसुफ खान, तेजराम चौहान व ग्रामीण जन उपस्थित थे। ढालेश साहू ने कहा कि जन जागरुकता से ही कोरोना पर विजय प्राप्त की जा सकती है। इस बार संक्रमण तेजी से फैल रहा है।संगठन द्वारा एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जा रही है।

Exit mobile version