Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मानसगान की प्रस्तुति से गंज मंडी में बिखरी भक्ति की छटां

*मानसगान की प्रस्तुति से गंज मंडी में बिखरी भक्ति की छटां*

3 अप्रैल 2022 दुर्ग/  आज गंजमंडी में  मानस गान प्रतियोगिता की भव्य शुरुआत हुई।जिसमें वक्रतुंड मानस परिवार विनायकपुर विकासखंड व जनपद पंचायत दुर्ग ने कार्यक्रम की शुरुआत की और शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा नूतन मानस मंडली धौंराभाठा  पाटन, जय शीतला मानस मंडली कंडरका  धमधा  ने भी अपनी संगीत में प्रस्तुति से उपस्थित जनों के बीच समां बांधा । जिला स्तर में चयनित तीनों मानस मंडली द्वारा संगीतमय राम कथा का वाचन किया गया जिससे पूरे मैदान का माहौल भक्तिमय हो गया था।
इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी कैसे भारतीय संस्कृति के अनुरूप आचरण करें यह रामचरित मानस में वर्णित है। भगवान राम के आदर्शो,मान्यताओं और मर्यादाओं की रक्षा के लिए राज्य शासन ने जो पहल की है यह वाकई में सराहनीय है। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और धरोहर को आगे बढ़ाने के लिए राज्य शासन लगातार प्रयासकर रही है। उन्होंने आगे कहा छत्तीसगढ़ में भगवान राम ने अपने वनवास के दौरान लगभग 10 वर्ष गुजारे थे । इसलिए छत्तीसगढ़ शासन राम वन गमन पथ के माध्यम से इन सभी स्थानों को जोड़ने का प्रयास कर रही है, जिसके लिए 9 स्थानों को चिन्हित किया गया है। जिसमें शिवरीनारायण में परियोजना कार्य पूर्ण हो चुका है और अन्य परियोजना कार्य को भी शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मंच से छत्तीसगढ़ के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के लोग परिवारिक एकता और भवनात्मक रूप से काफी सुदृढ़ और मजबूत हैं।
कार्यक्रम में श्री अरुण वोरा जी विधायक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन, श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग , श्री धीरज बाकलीवाल महापौर नगर निगम दुर्ग और श्री अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, दुर्ग एसडीएम श्री विनय पोयाम और अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित थे।

Exit mobile version