Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

माननीय चैतन्य बघेल ने कुम्हारी के विभिन्न वार्डो में हो रहे विकास कार्य सहित आदर्श गौठान महामाय उद्यान का भ्रमण किया

चैतन्य बघेल ने किया आदर्श गौठान और महामाया उद्यान का भ्रमण

कुम्हारी। नगर के विभिन्न वार्डों में निर्मित विकास कार्य सहित वार्ड क्रमांक 3 स्थित आदर्श गौठान, महामाया उद्यान, एफ.एस.टी.पी.(फिकल स्लेज ट्रीटमेंट प्लांट) तथा जिम आदि में भ्रमण कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुपुत्र चैतन्य बघेल ने विभिन्न विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर के विकास को नई दिशा मिलने से कुम्हारी की अपनी एक अलग पहचान बनेगी।

उन्होंने समस्त नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए जनप्रतिनिधियों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य निर्माणाधीन विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं ताकि क्षेत्र के रहवासियों को इसका भरपूर और समुचित लाभ मिल सके।

इस अवसर पर मनीष बंछोर ओएसडी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जीतेंद्र कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, उपाध्यक्ष के. रवि कुमार, नगर पार्षदों में मनहरण यादव थनेश पटेल प्रमोद राजपूत ओमनारायण वर्मा महेश सोनकर नीतू रावते जानकी ध्रुव सहित पालिका परिषद कुम्हारी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, एवं कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version