Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महुदा में पोरा उत्सव में हुआ बैल दौड़ का आयोजन

महुदा मे पोला उत्सव बडी ही धुम धाम माना गया

अमलेश्वर : पाटन ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत महुदा मे पोला उत्सव बडी धुम धाम माना गया प्रत्येक वर्ष की तरह ईश वर्ष भी पोरा उत्सव मे हर्षोल्लास रहा याहा एक विशेषता है कि गाव की महिलाये पोरा महोत्सव देखने के उपरांत ही तीजा जाने के लिए रवाना होती है पुरानी परम्पराओं की विख्यात रखने मे कायम है।

ग्राम महुदा याहा पोरा महोत्सव हो या गणेश महोत्सव गाव मिल जुलकर इस त्योहार को धुम धाम से मनाते है पहले तो बैलो को स्नान ध्यान कराकर उन्हे चीला के साथ अनेक व्यंजनों का भोग लगाकर पुजा पाठ किया जाता है जिसके बाद बैलो को सजा धजा कर मैदान मे लाया जाता है बैल याह कार्यक्रम युवा क्रिकेट क्लब के तत्वधान मे होता है।

जिसमे अनेक प्रतियोगिता आयोजित करते है जैसे कि बैला दौड,कुर्सी दौड, मटका फोड, आलु दौड, फुग्गा फोड, करमा नृत्य, सुवा नृत्य, बच्चो का सांस्कृतिक महोत्सव जैसे अनेक आयोजन हुआ बैल दौड मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बलराम साहू व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले राकेश साहू को ईनाम की राशि से सम्मान किया गया वही महिलाओ को प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले महिलाओ को साडी भेटकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्यरूप से उपस्थित सरपंच मनोज कुमार साहू ग्राम प्रमुख लखन कौशले पुर्व ग्राम प्रमुख रामबिशाल साहू ग्राम पुरोहित गिरधर प्रसाद शर्मा युगलकिशोर साहू युवा क्रिकेट क्लब के साथी गण व समस्त ग्राम वासियो की उपस्थिति रही।

Exit mobile version