Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महुदा में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का आयोजन,क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हुए शामिल

महुदा मे हुआ छत्तीसगढ़िया ओलपिंक खेल का आयोजन

 

झिट:  पाटन विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत महुदा मे राजीव गांधी युवा कलब मितान व ग्राम पंचायत के तत्वाधान मे छत्तीसगढ़िया ओलपिंक खेल का आयोजन हुआ।

जिसमे महिलाओं के लिए भी अनेक खेल आयोजित हुआ महिला वर्ग दौड मे उषा साहू प्रथम स्थान व डाली साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही रस्सी खीच मे रेवती साहू ग्रुप ने बाजी मारी इसी प्रकार बच्चों के लिए भी अनेक खेल आयोजन हुआ पुरूष दौड मे ललीत पटेल प्रथम स्थान व रामचरण धीवर द्वितीय स्थान प्राप्त किया भावरा खैल मे दिनानाथ प्रथम व आर्यण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

वही कार्यक्रम मे बतौर मुख्यतिथी के रूप उपस्थित जिला पंचायत सदस्य युवा नेता  मोनु साहू जी, वारिष्ट कांग्रेस नेता श्री संजय यदु जी ,पुर्व जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश‌ ठाकुर जी ,सुमित चंद्राकर, सरपंच मनोज साहू जी कार्यक्रम उपस्थित रहे ।

क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस नेता मोनू साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ी ओलंपिक के आयोजन को गांव के प्रतिभावान बच्चे ,युवक-यवती, महिला ,पुरुष के लिए है इस आयोजन से आमजन में बहुत ही उत्साह देखने को मिल रहा है सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपना प्रतिभा दिखा रहे हैं जो लोग बचपन कबड्डी, खो खो, बिल्सस, फुगड़ी आदि खेलों में माहिर थे वह आज इस तरह के आयोजन में खेलों को खेल कर बहुत ही उत्साहित हो रहे हैं और इस तरह के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद कर आभार व्यक्त कर रहे हैं।

राकेश ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ये खेल मनोरंजक होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इन खेलों से बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी व्यायाम आदि शारीरिक गतिविधियों से जुड़ते हैं, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खेलकूद को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों से राज्य के हर गांव, हर ब्लॉक और हर जिले में स्थानीय खेलों का आयोजन होगा।श्री ठाकुर ने कहा कि ये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच है कि छत्तीसगढ़िया संस्कृति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रयास अभी तक किसी ने नहीं किया। पहली बार यह प्रयास सीएम भूपेश बघेल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ी भाषा, खानपान, लोक कला, संस्कृति, खेलकूद को बढ़ावा देने और उसे छत्तीसगढ़ के बाहर भी पहचान दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। अब बहुत जल्द ही छत्तीसगढ़िया खेल भी अपनी अलग पहचान बनायेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित सेक्टर प्रभारी युगलकिशोर साहू ,परस राम साहू ,पुर्व ग्राम प्रमुख रामबिलास साहू ,रमन साहू ,नोहर यादव ,कमलेश‌ साहू, अनिल साहू ,ईश्वर साहू एवं ग्रामवासी, राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष सहित सदस्यगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version