Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महुदा के गौठान मे निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं परामर्श शिविर के साथ गौमाता को खिचड़ी खिलाकर गोवर्धन पूजा किया

ग्राम महुदा के गौठान मे पशु चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है साथ ही गौठान मे गउ माताओ का पुजा अर्चना कर खिचडी खिलाकर गोर्वधन पुजा मनाया गया कार्यक्रम मे मौजुद सरपंच श्री मनोज साहू ने अपने उद्बोधन मे बताया कि हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार जब इंद्र ने अपना मान जताने के लिए ब्रज में तेज बारीश की थी तब भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर ब्रज वासियों की मूसलाधार बारिश से रक्षा की थी। जब इंद्रदेव को इस बात का ज्ञात हुआ कि भगवान श्री कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं तो उनका अहंकार टूट गया। इंद्र ने भगवान श्री कृष्ण से क्षमा मांगी। गोवर्धन पर्वत के नीचे सभी गोप-गोपियाँ, ग्वाल-बाल, पशु-पक्षी सुख पूर्वक और बारिश से बचकर रहे। कहा जाता है तभी से गोवर्धन पूजा मनाने की परम्परा शुरुआत हुई। है कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित…ग्राम प्रमुख श्री रामबिशाल साहू बलदेव साहू हेमलाल साहू संजु साहू उपसरपंच मुकेश साहू गौठान अध्यक्ष सखा राम साहू खेखडु राम साहू शेषनारयण साहू परस राम साहू एवं चिकित्सा विभाग के साथीगण उपस्थित रहे*

Exit mobile version