Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महुदा के आंगनबाडी क्रमांक 04 मे हैंडओवर सेरिमनी का आयोजन

महुदा के आंगनबाडी क्रमांक 04 मे हैंडओवर सेरिमनी का आयोजन

जामगाव (एम)/ अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित नंद घर परियोजना जो कि एक सामाजिक पहल है, जिसके अंतर्गत लाभार्थियों के मध्य उत्तम स्वास्थ्य, पोषण, उचित सामुदायिक प्रबंधन एवं बच्चों की शालेय पूर्व शिक्षा को बेहतर करने के लिए कार्य किया जाता है। यह परियोजना महिला एवं बाल विकास के संयुक्त तत्वधान में संचालित है। इसी दिशा में उन्नत कदम उठाते हुए समुदाय के मध्य नंद घरों के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने और कम्युनिटी ओनरशिप* का संज्ञान लेते हुए दुर्ग के पाटन ब्लाक स्थित महुदा नंदघर चाबी हैंड ओवर सेरिमनी का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम मे नंद घर परियोजना के जिला प्रबंधक श्री धमेंद्र साहू एवं कलस्टर समन्वयक मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ मे विगत 2 वर्षो से आंगनबाडियों को नंद घर में परिवर्तित कर सामाजिक उन्नयन की ओर उन्नत कदम उठाया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 6 जिलों में कुल 262 नंद घर संचालित हैं। दुर्ग जिले ही में कुल 101 नंद घर संचालित हैं।

नंद घरों के अनुरक्षण एवम संचालन का कार्य रायगढ़ स्थित संस्था जनमित्रम द्वारा किया जा रहा है। परियोजना के प्रोग्राम ऑफिसर श्री जे पी जॉर्ज ने बताया कि आगामी 31 अगस्त तक दुर्ग के 90 नंद घरों में लगातार चाबी हैंड ओवर सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।

इससे समुदाय के लोगों के मध्य सुरक्षा को लेकर और सकारात्मक संदेश जाएगा इस कार्यक्रम मुख्यरूप से उपस्थित श्री मुकेश साहू उपसरपंच विशिष्ट अतिथियों के रूप में ग्राम के पंच युगल किशोर साहू,प्रतिमा निर्मलकर परसराम साहू अन्य सम्माननीय सदस्य श्री मति विशाखा पटेल,गीता साहू, शारदा साहू, भगवती साहू ,राजेश्वरी साहू,प्रियंका वर्मा, साक्षी चंद्राकर सहित कुल 40 लोगों ने भाग लिया एवं सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने की सहमति भी जताई। वही ग्राम पंचायत के युवा सरपंच मनोज साहू ने अनिल अग्रवाल फाउंडेशन का धन्यवाद कर आभार माना है।

Exit mobile version