तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन 16 और 17 अप्रैल को ग्राम तेलीगु डारा एवं खर्रा के संयुक्त तत्वधान में किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत 1006 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई है कलश यात्रा की अगुवाई तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने किया है तत्पश्चात महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमतरी विधायक रंजना साहू अध्यक्षता दिव्या कलिहारी संयोजिका महिला प्रकोष्ठ विशेष अतिथि रागिनी साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग मंजू साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग जनपद सदस्य योगेश्वरी साहू थी ।
मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना साहू ने महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहां भगवान ने सबसे ज्यादा सहनशील महिलाओं को बनाया है माता कर्मा का पूरा जीवन त्याग और तपस्या से भरा हुआ था ।माता कर्मा ने अपने साहस और भक्ति से पूरे साहू समाज को संकट से ऊबारा। बेटियां अनमोल है उन्हें विकास के सभी अवसर मिलने चाहिए हमें बेटियों की महत्ता समझनी होगी महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा सुरक्षा और चौमुखी विकास में अपना भरपूर योगदान देने का संकल्प लें। कन्या भूण हत्या की बढ़ती दर पर चिंता जाहिर करते हुए कहा की जागरूकता से ही इस कुरीति को मिटाया जा सकता है ।बताया कि सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार आज समाज में निम्न वर्ग से लेकर मध्य वर्ग में भ्रूण हत्या हो रही है जिसका परिणाम लड़कों के अनुपात में लड़कियों की घटती संख्या है। कन्या भूर्ण हत्या की बढ़ती रफ्तार को रोकने को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कई स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं।
महिला संयोजिका दिव्या कलिहारी ने कहा कि महिलाएं समाज में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है उन्होंने कहा कि देश नहीं प्रदेश में भी महिलाएं अलग-अलग क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है ।सम्मेलन को रागनी साहू मंजू साहू ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का मंच संचालक कमलेश्वरी साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन विमला साहू ने किया ।
वही युवा प्रकोष्ठ संयोजक रूपेश साहू ने बताया कि करीब 300 युवा द्वारा कल बाइक रैली निकाली जाएगी पाटन के स्वामी आत्मानंद चौक से रैली निकाली जाएगी जो कि कार्यक्रम स्थल तक जाएगी
