Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महिला गैंग ने किया लाखों का जेवर पार, पुलिस ने किया मामला दर्ज

सुकमा : महिलाओं की गैंग कर रही है ठगी करने का काम, अलग-अलग जगहों पर जाकर जेवर और बर्तन साफ करने का दावा करनी वाली यह महिलाएं जेवर लेकर भाग जाती है और इस गिरोह की शिकार हुईं करीब 1 दर्जन महिलाएं अब पछता रही हैं। बता दें कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों की महिलाएं इस गिरोह की बातों में आकर ठगी का शिकार हुई हैं। मामले के संबंध में पुलिस का कहना है कि टीम बनाकर ठग महिलाओं को जल्‍द पकड़ा जाएगा।



पीड़ित ने यह बताया की दोरनापाल, केरलापाल, चिकपाल, रामाराम समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में लाखों के आभूषण ले गए हैं। इधर ठगी का एहसास होने के बाद तुरंत पीड़ित महिलाएं चोरों की तलाश में जिले के अलग-अलग इलाकों में तलाशी में निकल गई है। शातिर महिलाओं के समूह ने उन्हें बड़ी ही चालाकी से ठगा, जिसके बारे में उन्हें बाद में आभास हुआ। अब शातिर महिलाओं का समूह पकड़ से दूर है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उक्त गिरोह ने पहले भरोसा जीता उसके बाद ठगी को अंजाम दिया। रविवार 17 मई से गुरूवार 21 मई तक गिरोह की महिलायें उनके घर आई।



बता दे की जिला मुख्यालय के मस्तान पारा में कुछ अज्ञात महिलाएं जेवर साफ करने के लिए घर-घर घूम रही थी। 20 अप्रेल को ये महिलाएं साफ करने के नाम पर थोड़ा जेवर ले गई थी और साफ कर वापस लौटा दिया। लेकिन 22 अप्रेल को फिर आई और सोना साफ करने के लिए अपने साथ ले गई लेकिन फिर लौट कर वापस नही आई।



जानकारी के मुताबिक शातिर ठगी महिलाओं ने गांव की महिलाओं को अपने विश्वास में लिया और उन्हें अपने चांदी के पुराने गहनों के बदले नए देने का वादा किया। जिस पर कुछ महिलाओं के गहने लेकर अगले दिन उन्हें वापस नए दे दिए। यह ठगी महिलाओ का सिलसिला लगातार एक सप्ताह तक चलता रहा है, इसके साथ एक टिफिन डब्बा भी गिफ्ट के रूप में दिया। इस तरह करीब चार दिन तक महिलायें अलग-अलग घरों में जाकर लोगों को भरोसा जीता और लोगों को पुराने आभूषण के बदले नए आभूषण देने लगीं।



लोगों को महिलाओं पर पूरा भरोसा हो गया तो उनसे सोने और चांदी के आभूषण साफ कर लौटाने के नाम पर ले लिये। फिर क्या था पैसों के लालच बढ़ाते हुए उक्त गिरोह ने महिला के सोने के झुमके, गले का हार और पायल सफाई करने के लिए लेकर फरार हो गये। इधर 2-3 दिन तक जब ये महिलाएं वापस नहीं आई तो लोगों को ठगी का एहसास हुआ।



SP ने यह बताया कि ऐसी शिकायत मिली है जिसके बाद एक टीम गठित की गई है। और पीड़ितों से चर्चा व सीसी कैमरों की मदद से उन महिलाओं को पकड़ा जाएगा।

Exit mobile version