कुम्हारी : नगर पालिका परिषद कुम्हारी अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 परसदा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया । जहां महिलाओं का गोद भराई एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर जी वार्ड पार्षद योगेंद्र साहू जी श्रीमती स्वती यादव जी पार्षद प्रतिनिधि श्रीमती रीना साहू जी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
श्री सोनकर ने अपने उद्बोधन में गर्भवती महिलाओं को खान-पान में विशेष ध्यान रखने की सलाह दी एवं आंगनबाड़ी द्वारा गर्म भोजन माताओं एवं बच्चों को कराया जा रहा है उसमें उपस्थित होकर भोजन ग्रहण कर पौषक आहार ग्रहण करे एवं अपने बच्चों को बाहरी चीज खिलाने पिलाने से बच्चे।
इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर पार्वती यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामेश्वरी साहू ,आरती साहू, संतोषी यादव, सैलेंद्री यादव, सहायिका अनीता साहू, दुलारी साहू, जमुना साहू, कीर्ति साहू उपस्थित रही।
