Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

पाटन: नगर पंचायत पाटन में आज महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जहां नगर के 15 वार्डों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन शामिल हुए

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वधान में महिलाओं को जागरूक करने के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत पाटन के सभागार में किया गया।

जहां पाटन न्यायालय के जज वीरेंद्र सुनवानी के द्वारा महिलाओं को महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई कार्यक्रम में नगर पंचायत पाटन के 15 वार्ड आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन  महिलाएं शामिल रहे वही महिलाओं को वीडियो क्लिप दिखाकर जागरूक करने का प्रयास किया गया एवं अधिकारों के बारे में बताया गया।

Exit mobile version