Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महापौर निर्मल कोसरे ने सरकार – तूहर द्वार परिवहन सुविधा केंद्र का किया शुभारंभ

भिलाई चरोदा में परिवहन सुविधा केंद्र का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग द्वारा तूहर सरकार – तूहर द्वार के अंतर्गत परिवहन सुविधा केंद्र का शुभारंभ भिलाई चरोदा में हुआ l
नगर निगम भिलाई चरोदा के महापौर माननीय निर्मल कोसरे ने इस केंद्र का शुभारंभ किया।
अब लोगों को 10 मिनट में ही लर्निंग लाइसेंस मिल जाएगी।

पहले जानकारी के अभाव में बड़ी तादाद में लोगों को अनाधिकृत एजेंटों के चक्कर काटने पड़ते थे और लाइसेंस और परिवहन संबंधी कार्यों के लिए दुर्ग जाना पड़ता था। जिससे इस प्रक्रिया में अधिक समय लगता था । और उन्हें कई बार आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता था। लेकिन अब Rto संबंधी सभी कार्य उनके घरों के पास सुविधा केंद्र से हो जाएगा। भिलाई चरोदा क्षेत्र में केंद्र खुलने से लोगों का अब भटकना नहीं पड़ेगा। सुविधा केंद्र से सीधे लाभ मिलेगा।

Exit mobile version