Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ग्राम भंसुली (के) में मनाया गया महात्मा गांधी की जयंती

“छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” रिपोर्ट – करन साहू

रानीतराई। पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भंसुली (के) में शास उ मा शाला प्रांगण में गांधी जयंती का आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, पुरन साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति रहे।

सर्वप्रथम महात्मा गांधी स्मारक,लाल बहादुर शास्त्री जी,संत विनोबा भावे जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा किया गया।
जिप उपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि हमें आज के भौतिकवादी युग में संत महापुरुष के बताए मार्ग पर चल कर समाज को नई दिशा देने का प्रयास करना चाहिए। बापूजी के सिद्धांतों पर चलते हुए सत्य,अहिंसा एवं शांति के मार्ग पर ग्राम स्वराज की स्थापना में हम सभी को योगदान देना चाहिए।


एसएमडीसी अध्यक्ष पूरन साहू ने कहा कि महापुरुषों के जीवनी का अध्ययन करते हुए हमें कार्य करना चाहिए।
आभार प्रभारी प्राचार्य धर्मेंद्र सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर बिसौहा साहू,यशवंत साहू,मंगल निर्मल,भारत साहू,केदार साहू,भुवन यादव,खोरबहरा निर्मल, गुहलेद यादव,घनश्याम वर्मा,लक्ष्मी नारायण देवांगन, एस के खिलाड़ी,रज्जू डहरिया शाला परिवार सहित विद्यार्थी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Exit mobile version