Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में बड़ी संख्या में दिल्ली रवाना होंगे पदाधिकारी व कार्यकर्ता – कुलबीर

*राजनांदगांव।* महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी देश की राजधानी नई दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने वाली है । यह व्यापक प्रदर्शन 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने बताया कि इसमें बड़ी संख्या में जिले से पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
प्रदर्शन के लिए रणनीति बनाने बीते दिनों रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा भी शामिल हुए । छाबड़ा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री चंदन यादव जी , संगठन मंत्री श्री अमरजीत सिंह चावला जी,पीसीसी अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी ने रैली के संबंध में बैठक ली।  बैठक के दौरान सभी जिला अध्यक्षों को अपने-अपने जिलों से दिल्ली ले जाने को कहा गया है। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है।
इसी तरह श्री राहुल गांधी जी के आगामी भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के संबंध में भी चर्चा हुई और कहा गया कि बूथ स्तर पर कांग्रेस घर घर जाएगी। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि ”छत्तीसगढ़ से 3000 से ज्यादा कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। सीएम के साथ सभी मंत्री विधायक और वरिष्ठ नेता भी दिल्ली जाएंगे । कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि शहर के ब्लाकों सहित जिलेभर में कांग्रेस ब्लाक स्तर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ले रही है। इसमें 4सितंबर को होने वाली रैली के लिए शामिल होने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। छाबड़ा ने कहा कि यह प्रदर्शन महंगाई के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा। केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से आम लोगों महंगाई की मार झेल रहे हैं। जिसके खिलाफ कांग्रेस आम लोगों की परेशानी को उठाते हुए हल्ला बोल रैली का आयोजन कर रही है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के लिए स्पेशल ट्रेन भी बुक की जा रही है। जिसके माध्यम से कार्यकर्ता आंदेालन में शामिल होंगे।  उक्त बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री चंदन यादव जी , संगठन मंत्री श्री अमरजीत सिंह चावला जी , छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, उपाध्यक्ष श्री गुरमुख सिंह होरा जी , प्रदेश महासचिव एवं प्रशासन प्रभारी श्री रवि घोष जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल जी , स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव बाबा जी  प्रदेश प्रवक्ता श्री सुरेंद्र शुक्ला जी , एवं प्रदेश पदाधिकारी श्री खूटे जी सहित अन्य लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

राजनांदगांव से दीपक साहू

Exit mobile version