Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मनीष साहू बने छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश सचिव व मीडिया प्रभारी

ब्यूरों रिपोर्ट-“छत्तीसगढ़-24-न्यूज़”

रायपुर- 10 अक्टूबर 2021,छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने मनीष साहू को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ का प्रदेश सचिव व प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनित कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मनीष साहू ने अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू को धन्यवाद देते हुए कहा कि- मुझे प्रदेश सचिव और मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किए इसके लिए मैं भईया ओमप्रकाश साहू को दिल से धन्यवाद व आभार प्रकट करता हूं।

निश्चित ही छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के भावी योजनाओं, सामाजिक क्रियाकलापों को कार्य रूप में परिणित करने में सक्रियता पूर्वक योगदान दूंगा। इस अवसर पर मनीष साहू को राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version