जामगांव (एम ): पाटन ब्लाक अंतर्गत ग्राम तर्रा में मनरेगा मजदूरों द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।आपको बता दे कि ग्राम पंचायत तर्रा एवं ग्रामीणों के साथ साथ आज मनरेगा कार्य के जगह में मनरेगा मजदूरों के साथ नव वर्ष,छेरछेरा एवं हर माह के 7 तारीख को मजदूर दिवस के अवसर पर मनरेगा स्थल में खाना बनाकर सब एक साथ बैठ के दाल भात पुड़ी सब्जी के भोजन कर के मनाया गया।
जिसमें समस्त मनरेगा मजदूरों के साथ ग्राम के सरपंच उपसरपंच पंच एवं ग्रामीण महिलाये सामिल हुई मजदूरों ने मनरेगा कार्य से निवृत्त हो के सब एक साथ भोजन कर नववर्ष,छेरछेरा,एवं मजदूर दिवस मनाया जिसमे ग्राम के सरपंच एवम उपसरपंच ने मजदूरों का गुलाल लगाकर सम्मान किया एवं सभी मनरेगा मजदूरों को बधाई दी
