Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मछुआ कल्याण बोर्ड सदस्य देव निषाद कोंडागांव जिला एवं कांकेर जिला में 13 अप्रैल से प्रवास पर रहेगें

मछुआ कल्याण बोर्ड सदस्य देव निषाद का कोंडागांव जिला एवं कांकेर जिला प्रवास कार्यक्रम

दुर्ग : मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री देव कुमार निषाद श्री दिनेश फुटान श्री प्रभु मल्लाह श्रीमती अमृता निषाद श्री विजय धीवर एवं प्रदेश महिला मछुआ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती गायत्री केवर्त मछुआ कल्याण बोर्ड के उद्देश्यों के अंतर्गत मछुआरों को छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजना एवं नवीन मछुआ नीति की जानकारी एवं मछुआरों के कल्याण एवं विकास हेतु कोडा गांव जिला एवं कांकेर जिला का दौरा करेंगे। ‌‌

जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव आदरणीया श्रीमती प्रियंका गांधी की जगदलपुर में 12:00 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में प्रदेश स्तरीय महिलाओं का भरोसा सम्मेलन में सम्मिलित होने के बाद जगदलपुर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे 14 अप्रैल को 12:00 जिला कोंडागांव में मछुआरा समितियों की उपस्थिति में मत्स्य अधिकारियों के साथ मछुआरों की समस्या एवं निदान पर चर्चा एवं बैठक करेंगे और वहां शासन द्वारा संचालित मछली बीज प्रक्षेपण का निरीक्षण करेंगे दोपहर भोजन पश्चात शाम 4:00 बजे कोंडागांव जिला के मछुआरों के साथ मत्स्य अधिकारियों की उपस्थिति में चर्चा एवंबैठक करेंगे और वहां शासन द्वारा संचालित मछली बीज प्रक्षेपण का निरीक्षण करेंगे तत्पश्चात वहां से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे

Exit mobile version