Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य आज राजनांदगांव एवं खैरागढ़ प्रवास पर रहेंगे

देव निषाद का आज राजनांदगांव एवं खैरागढ़ जिला दौरा

पाटन/छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं दुर्ग संभाग प्रभारी श्री देव कुमार निषाद जी आज राजनांदगांव एवं खैरागढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे राजनांदगांव जिला के आसरा गांव में गाज गिरने से एक मछुआरा की मृत्यु हुई हैऔर एक खैरागढ़ जिला के नवागांव बांध में मछली बच्चा डालते हुए एक मछुआरा की मृत्यु हो गई है ।

मृतक परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे एवं शासन द्वारा मरणोपरांत बीमा राशि प्रावधान की जानकारी देंगे उसके बाद राजनांदगांव के रेस्ट हाउस में मछुआरों की बैठक लेकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नई मछुआ नीति की जानकारी देंगे एवं उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे उनके साथ दुर्ग शहर मछुआ कांग्रेस का अध्यक्ष श्री कुशल मटियारा जिला कोषाध्यक्ष श्री भुनेश्वर निषाद पाटन ब्लॉक मछुआ कांग्रेस अध्यक्ष श्री युवराज निषाद रहेंगे।

Exit mobile version