Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मछुआ कल्याण बोर्ड के तत्वधान में तुंहर सरकार तुंहर द्वार के तहत 4 जिलों का दौरा संपन्न*

*मछुआ कल्याण बोर्ड के तत्वधान में तुंहर सरकार तुंहर द्वार के तहत 4 जिलों का दौरा संपन्न*

छत्तीसगढ़ सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के मंशा के अनुरूप तूहर सरकार तूहर द्वार के तहत मछुआ कल्याण बोर्ड के द्वारा 5 जनवरी को राजनांदगांव 6 जनवरी को कवर्धा 7 जनवरी को मुंगेली 8 जनवरी को बेमेतरा जिला का दौरा किया गया बढ़ते कोरोनावायरस चलते जिला पंचायत के सभा भवन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जनपद की सीओ की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर सभी जिला के सर्किट हाउस में कार्यक्रम रखा गया कोरोना के गाइड लाइन का पालन करते हुए सभी जिले के मछुआरों के साथ एक एक कर उनकी समस्याओं को सुना ,सुनकर निराकरण करने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है तथा शासन के योजनाओं को मछुआरों लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही मत्स्यसिकी महाविद्यालय कवर्धा का भी दौरा किया गया जहां पर मछुआ वर्गो के छात्रों को भर्ती में हो रही परेशानियों को दूर करने हेतु अधिकारियों से विचार विमर्श किया गया है एवं यहां पर संगोष्ठी में भाग लिया है मोतीमपुर मुंगेली में नवधा रामायण के अंतिम दिन माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ पूर्णाहुति में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ मुंगेली के राजीव गांधी जलाशय खुटेरी का निरीक्षण किया गया एवं मछुआरों से चर्चा की गई साथ ही बेमेतरा के समस्या ग्रस्त समिति के सदस्यों के साथ ग्राम खैरा में जाकर स्थल का निरीक्षण करने के पश्चात तत्काल निराकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री एम आर निषाद जी मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य गण दिनेश फुटान,देव कुमार निषाद,प्रभु मल्लाह, मत्स्य महासंघ के डायरेक्टर समलु निषाद एवं नरेश निषाद राम अवतार निषाद सहित सभी जिला के मत्स्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण एवं मछुआ कांग्रेश के सभी जिला के पदाधिकारी गण उपस्थित थे

Exit mobile version